फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी की पहली कटऑफ से प्रवेश बंद, आधी सीटें रिक्त

विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में पीजी कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के प्रवेश करते शिक्षक-कर्मचारी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
पीजी की पहली कटऑफ से प्रवेश बंद, आधी सीटें रिक्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के कॉलेजों में पीजी की पहली कटऑफ की प्रवेश प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन प्रवेश लेने के लिए कॉलेजों में छात्रों की भीड़ देखी गई। अभी कॉलेजों में आधी सीटें रिक्त रह गई हैं। सबसे ज्यादा सीटें एमए और एमकॉम में रिक्त बताई जा रही हैं। अब रिक्त सीटों पर विवि की ओर से मंगलवार को दूसरी कटऑफ जारी हो सकती है।
सीसीएसयू संबद्ध डिग्री कॉलेजों में पीजी की पहली कटऑफ में शामिल छात्र-छात्राओं को सोमवार तक का समय प्रवेश के लिए दिया गया था। अंतिम दिन नगर के डीएवी पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र में 11, अंग्रेजी में नौ, हिंदी में दस, राजनीतिशास्त्र में दस, सोशल साइंस में पांच, गणित में चार और भौतिक विज्ञान में एक प्रवेश हुआ। डीएन कॉलेज गुलावठी अर्थशास्त्र में एक, आईपी पीजी कॉलेज, गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों में छात्रों ने अपने प्रवेश कराए। आईपी कॉलेज में एमकॉम में 29 और एमएससी में 24 सीटों पर प्रवेश हुए। एडेड कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए छात्रों की सबसे ज्यादा संख्या रही। प्राइवेट कॉलेजों में काफी कम छात्र प्रवेश लेने के लिए पहुंचे। बताया गया कि पीजी कक्षाआें में करीब चार हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं, लेकिन अभी दो हजार के आसपास ही सीटों पर प्रवेश हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज जारी हो सकती है दूसरी कटऑफ
पीजी की पहली कटऑफ के प्रवेश पूरे हो गए हैं। विवि द्वारा आज दूसरी कटऑफ जारी की जा सकती है। कॉलेजों में एमए, एमएससी व एमकॉम की काफी सीटें रिक्त हैं। विवि द्वारा जब कटऑफ जारी कर दी जाएगी तो कॉलेज में प्रवेश शुरू हो जाएंगे।
- राजेश गर्ग, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें