फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जाम लगाने वाले प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली के सामने बुधवार को स्टांप विक्रेता सुनील कुमार से हुई लूट के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया था। इसमें उपनिरीक्षक सतीश कुमार की शिकायत पर एक नामजद समेत विभिन्न प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

आरएसएस के नगर सर संघ चालक और स्टांप विक्रेता सुनील कुमार से बदमाशों ने 5.75 रुपये लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने पहले चोरी में मुकदमा दर्ज किया था। इसके विरोध और कार्रवाई की मांग को लेकर आरएसएस, बजरंग दल, भाजपा और अन्य संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। जहां उन्होंने पीड़ित के साथ हुई घटना में लूट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने इसके लिए इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर जाम लगा दिया था। पुलिस के समझाने के बाद जाम खोला गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि जाम लगाने वाले प्रदर्शनकारियों पर बलवा और जाम लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें