फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गम में शामिल होने जा रहे मां-बेटे को कैंटर ने कुचला, परिवार में मातम; सालभर पहले हुआ था मोहिल का निकाह

Thu, 09 Nov 2023 09:43 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)

सार

मां, बेटे की मौत की सूचना से उनके परिवार में मातम छा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतकों के परिजन जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंच गए। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
बेटा मोहिल और मां आसमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे-34 पर गांव बिलसूरी स्थित बिजली घर के पास गुरुवार देर शाम गलत दिशा में आ रहे कैंटर ने बुलंदशहर की ओर से जा रहे बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में गांव कुछेजा थाना कोतवाली देहात निवासी बाइक सवार मोहिल (26) उसकी मां आसमीन (60) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव कुछेजा निवासी मोहिल अपनी मां को बाइक से लेकर सिकंदराबाद की ओर अपनी एक रिश्तेदारी में हुई गमी (गम) में शामिल होने के लिए जा रहा था। शाम करीब छह बजे जैसे ही वह हाईवे-34 पर गांव बिलसूरी में बिजली घर के पास पहुंचे तो सिकंदराबाद की ओर से गलत दिशा में आ रहे कैंटर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मौके पर जमा लोगों की भीड़ ने भागने का प्रयास कर रहे चालक को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां, बेटे को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मां, बेटे को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

मां, बेटे की मौत की सूचना से उनके परिवार में मातम छा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतकों के परिजन जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंच गए। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक मोहिल की एक वर्ष पूर्व ही निकाह हुआ था। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी चालक को मौके से गिरफ्तार करते हुए, गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें