फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ससुराल आए युवक की सिर कुचलकर हत्या, घर से निकला था रामलीला देखने; दो महीने से मायके में रह रही पत्नी

Fri, 20 Oct 2023 03:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

युवक गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे अपनी ससुराल आया था। जहां से देर शाम को गांव के ही दो-तीन लोगों के साथ रामलीला देखने के लिए गया था। लेकिन, रात में वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय के पीछे स्थित परिसर में शुक्रवार सुबह एक युवक का लहूलुहान शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए, और मृतक की शिनाख्त राकेश (30) निवासी गांव नहल थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ के रूप में की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि उसकी गांव गलिबपुर थाना डिबाई में ससुराल थी। उसकी पत्नी बीते करीब 2 माह से अपने मायके में ही रह रही थी। गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे वह अपनी ससुराल आया था। जहां से देर शाम को गांव के ही दो-तीन लोगों के साथ रामलीला देखने के लिए गया था। लेकिन, रात में वापस नहीं लौटा। सुबह सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी तक हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें