फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की पर्ची नहीं मिलने से गुस्साए किसान

Sat, 17 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
‌किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जंक्शन क्षेत्र के सारंगपुर गांव के पास गन्ना तौल केंद्र पर पर्ची नहीं मिलने से भड़के किसानों ने हंगामा जंक्शन मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों का गुस्सा देख तौल अधिकारी केंद्र छोड़कर भाग गए। जाम लगने से एक एंबुलेंस भी फंसी रही। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया।

जंक्शन क्षेत्र के सांरगपुर गांव के पास गन्ना तौल केंद्र पर शनिवार सुबह किसान गन्ना लेकर पहुंचे थे। किसानों की माने तो काफी देर इंतजार के बाद भी उन्हें पर्ची नहीं मिली। किसान राकेश, सतबीर ने बताया कि वह काफी समय से पर्ची के इंतजार में खडे़ रहे लेकिन क्रय केंद्र अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का गुस्सा देखकर क्रय केंद्र पर मौजूद अधिकारी भाग निकले। करीब 12.30 बजे गुस्साए किसानों ने जंक्शन मार्ग पर गन्ने से लदा ट्रक बीच में खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच डिलीवरी के लिए गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसानों को समझाकर शांत कराया। तब कही जाकर ढाई बजे यातायात सुचारु हुआ। चौकी प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि गन्ना अधिकारियों से वार्ता कर किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें