फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिना सूचना दिए ड्यूटी पर नहीं पहुंचे कैडर सचिव, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब रहने पर बी-पैक्स खखूंडा रहमापुर पर तैनात कैडर सचिव राजमल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन पर लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना का भी आरोप है। इस पर जांच बैठ गई है।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग के एआर को-ऑपरेटिव अमित त्यागी ने बताया कि बी-पैक्स खखूंडा रहमापुर पर तैनात अंकिक कपिल कुमार डेंगू से पीड़ित होने के कारण अवकाश पर चले गए। यहां पर कैडर सचिव राजमल तैनात हैं। इन पर हलपुरा समिति का भी चार्ज है। समिति के संचालन की जिम्मेदारी राजमल सिंह की है। उन्होंने बताया कि कैडर सचिव राजमल सिंह एक सप्ताह तक समिति पर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। ऐसा होने पर किसान उर्वरक के लिए भटकते रहे। इसकी शिकायत मिली तो राजमल सिंह से संपर्क किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन भी बंद रहा।
कैडर सचिव राजमल सिंह ने अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की। साथ ही बिना बताए वह ड्यूटी से गायब रहे। जब शिकायत मिली तो जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने कई बार अनुशासनहीनता की और ड्यूटी में लापरवाही बरती है। उन पर किसानों को परेशान करने और ग्रुप बनाकर शराब पीने के साथ जनप्रतिनिधियों के पत्रों के जवाब नहीं देने का भी आरोप है। इन सभी आरोपों की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। अब बी-पैक्स खखूंडा रहमापुर के संचालन की जिम्मेदारी दूसरे कैडर सचिव को सौंपी गई है, ताकि किसानों को परेशानी न हो। जल्द ही चल रही जांच की रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें