फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो प्रधान, 53 सदस्य और छह बीडीसी सदस्य के लिए छह को होगा उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में रिक्त चल रहे दो ग्राम प्रधानों, 53 सदस्यों और छह बीडीसी सदस्यों के लिए छह अगस्त को चुनाव होगा। आठ अगस्त काे मतगणना होगी। अनूपशहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुर और दानपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऐदलपुर शेरपुर में प्रधान पद के रिक्त पद पर उप चुनाव होगा। इन दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। इसके लिए डीएम सीपी सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी डाॅ. प्रीतम सिंह ने बताया कि जिले में उन ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सदस्यों के पदों पर उप चुनाव हो रहा है, जिनका पूर्व में या तो देहांत हो गया या किसी कारण इस्तीफा दे दिया है। इसके लिए 22 जुलाई तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम दिन व समय रहेगा। 23 को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 24 को उम्मीदवारी वापस सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक, 24 को ही प्रतीक आवंटित होंगे, छह अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच करने, उम्मीदवारी वापस लेने, प्रतीक आवंटन व मतगणना का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर ही की जाएगी। साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री विकास खंड मुख्यालय पर 18 जुलाई 2024 से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि संबंधित निर्वाचन अधिकारी पंचायत संबंधित विकास खंड की ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सदस्यों के रिक्त स्थानों व पदों पर उप निर्वाचन का पूर्ण विवरण 18 जुलाई को सार्वजनिक सूचना निर्गत करेंगे।
विज्ञापन

-
इन गांवों के सदस्य और बीडीसी के पद के लिए होगा उपचुनाव
डीपीआरओ के अनुसार ब्लॉक अनूपशहर क्षेत्र के गांव राजनेर उर्फ सोरला, अंबा, करनपुर कला, मोहम्मदपुर बागरी और खनौदा, बीबीनगर के तिबड़ा, डिबाई के ऊंचागांव बांगर, चिलमापुर, उमारी, निवाड़ी खादर और राजघाट बांगर,शिकारपुर के गांव हुर्थला, गुलावठी के मोहना, पहासू के बेरमनगर, सरभन्ना, जगदीशपुर औरंगाबाद, बरकातपुर, फतेहगढ़, टूंडाखेड़ा व खंडार, ऊंचागांव के गांव अमरपुर व सबदलपुर, लखावटी के गांव जनौरा, बालका, सन्नौट व जौंठ, जहांगीराबाद के जसर, जाड़ौल व पाली परतापुर, दानपुर क्षेत्र के ऐदलपुर शेरपुर, दानपुर, सतवरा, खुशरूपुर, रहीमकोट, बुद्धपुर मुमरेजपुर और चिमावली, बुलंदशहर के गांव घमरावली, मामन कलां व कुच्छेजा, अगौता के गांव बरारी, लोहलारा, अखत्यारपुर और अजीतपुर, खुर्जा के गांव नगला शेखू, खलसिया चुहरपुर, मॉकड़ी व घंसूरपुर और सिकंदराबाद ब्लॉक के गांव हसनपुर बक्सुआ व निठारी में उपचुनाव होगा। अगौता के गांव अजीतपुर के ग्राम पंचायत सदस्य चरन सिंह और डिबाई के रामघाट बांगर की पंचायत सदस्य इंद्रा ने त्यागपत्र दिया था। जबकि शेष की मृत्यु होने पर यह उपचुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें