फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्नातक में प्रवेश के लिए आज जारी होगी पहली मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट बृहस्पतिवार को जारी की जाएगी। बुधवार को मेरिट मोहर्रम का अवकाश होने के कारण नहीं जारी की जा सकी। जिले के सभी 78 राजकीय, एडेड और निजी कॉलेजों ने प्रवेश के लिए तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

सीसीएसयू की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी और बीकॉम समेत प्रोफेशनल कोर्स की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने को 15 जुलाई तक का समय दिया था। जिले से 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। जबकि प्रवेश 28 हजार से अधिक सीटों पर होना है। सीसीएसयू की ओर से बुधवार को पहली मेरिट जारी करने की बात कही गई थी। मोर्हरम का अवकाश होने के कारण देर शाम तक पहली मेरिट जारी नहीं हो सकी थी। बताया गया कि यह मेरिट बृहस्पतिवार को जारी होगी। इसका कॉलेजों के साथ छात्र-छात्राओं को इंतजार है। वहीं, मेरिट जारी होने से पहले ही कॉलेजों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बताया गया कि प्रत्येक कक्षा में प्रवेश के लिए कॉलेजों में अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि यदि सीसीएसयू की ओर से बृहस्पतिवार को मेरिट जारी होती है तो शुक्रवार से कॉलेजों में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। इसके लिए कॉलेजों ने पहले से ही तैयारी कर रखी है। इस बार दो से तीन मेरिट जारी हो सकती है। इसके बाद शेष सीटों पर कॉलेज ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें