फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर से अनूपशहर, संभल के रास्ते हल्द्वानी को बस सेवा शुरू

Tue, 07 Jun 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने बस संचालन का अपना क्षेत्र बझ़ा दिया है। इससे जनपद के लोगों को आवागमन में फायदा होगा। अनूपशहर क्षेत्र से संभल, मुरादाबाद और हल्द्वानी के लिए सीधे बस सेवा की मांग पिछले काफी समय से की जा रही थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए बुलंदशहर से अनूपशहर, संभल और मुरादाबाद होते हुए हल्द्वानी को बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह बस सुबह 6.30 बजे बुलंदशहर से चलेगी जबकि हल्द्वानी से दोपहर बाद दो बजे वापस होगी। इसी तरह हामिदपुर से बदायूं को सीधे बस सेवा शुरू की है। यह बस हामिदपुर से सुबह 8.30 बजे चलेगी और बुलंदशहर होते हुए बदायूं जाएगी। यहां से सीधे दिल्ली और दिल्ली से हामिदपुर पहुंचेगी। यहां पर बस रात में रुकेगी।

बुलंदशहर डिपो ने ककोड़ से आगरा के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस ककोड़ से सुबह 6.00 बजे चलेगी और बुलंदशहर पहुंचेगी। यहां से आठ बजे आगरा को रवाना होगी। इसी तरह बल्लभगढ़ को नई बस लगाई है। यह बस पुराने बस अड्डे से सुबह 9.00 बजे चलकर नए बस अड्डे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


यहां से 9.30 बजे बल्लभगढ़ को रवाना हो जाएगी। एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि इन बसों के चलने से अनूपशहर, जहांगीराबाद ककोड़, रबूपुरा और बुलंदशहर के यात्रियों की परेशानी दूर होगी। प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें