फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से बैलगाड़ी चला रहे शख्स और बैल की मौत, आरोपी हादसे के बाद फरार

Fri, 02 Jan 2026 12:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बैलगाड़ी चालक और बैल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के एनएच- 34 पर खुर्जा-शिकारपुर कट के पास हुई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय महावीर पुत्र कालीचरण के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महावीर खुर्जा से अपने गांव बगराई की ओर बैलगाड़ी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बैलगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बैलगाड़ी चालक महावीर और उनके बैल दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महावीर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें