बताया जाता है कि गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने घरों के सामने आपत्तिजनक बातें लिखे पर्चे फेंक दिए। जब शुक्रवार की सुबह लोग अपने घरों के बाहर निकले तो पर्चे पड़े देख उनमें आक्रोश फैल गया। पर्चों में आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया था। मामले की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।