फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारियों ने रोकी ट्रेन

Tue, 29 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारी मंगलवार को भी 27वें दिन हड़ताल पर रहे। सुबह विष्णु प्यारी पंचायती धर्मशाला में बैठक के बाद दोपहर बाद सभी सर्राफा जुलूस की शक्ल में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और खुर्जा-मेरठ (केएम) ट्रेन रोक कर दस मिनट तक केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्टेशन पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन



व्यापारी अनिल वर्मा, अजय गौड, प्रताप वर्मा और अरुण कुमार के नेतृत्व में दोपहर बाद एक बजे केएम पैसेंजर ट्रेन रोकी गई। सर्राफा अध्यक्ष अरुण वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. कमल किशोर और प्रताप वर्मा ने कहा कि हमारा आंदोलन केंद्र सरकार के काले कानून के विरोध में हैं। राज्य सरकार का नुकसान न तो अब तक किया है और ना ही भविष्य में सोचेंगे।

व्यापारियों के एलान के चलते पहले ही पुलिस मुस्तैद रही। वहीं मौके पर पहुंचे अफसरों ने व्यापारियों को ट्रैक से समझाकर हटाया। इस मौके पर सचिन वर्मा, दिनेश चंद वर्मा, रमेश चंद, राजकुमार वर्मा, अशोक वर्मा, प्रिंस वर्मा, सौरभ वर्मा, अनिल घंसल, अजय सर्राफ और श्रीकांत अग्रवाल आदि शामिल  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें