अमरोहा के प्रस्तावित नौगावां तहसील का मैप
- फोटो : amar ujala
इसी साल गुलावठी को तहसील और ककोड़ को ब्लॉक का दर्जा मिल जाएगा। विधानसभा चुनाव 2017 का बिगुल बजने से पूर्व तहसील और ब्लॉक की घोषणा हो जाएगी। काफी लंबे समय से स्थानीय लोग गुलावठी को तहसील और ककोड़ को ब्लॉक बनाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से शासन को दोनों फाइलें संस्तुति के साथ भेजी जा चुकी हैं।
गुलावठी में सदर और सिकंदराबाद तहसील के 95 गांवों को शामिल किया जाएगा, जबकि ककोड़ ब्लॉक में सिकंदराबाद ब्लाक के 70 गांव शामिल होंगे। इस संबंध में प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर गुलावठी को तहसील का दर्जा दिलवाने की पैरवी काफी समय से कर रहे हैं।
दिनेश गुर्जर ने बताया कि विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पूर्व गुलावठी को तहसील बनाने की घोषणा हो जाएगी। आलाकमान की ओर से आश्वासन मिला हुआ है। सब ठीक रहा तो गुलावठी ब्लाक को विधानसभा चुनाव-2017 का बिगुल बजने से पूर्व तहसील का दर्जा मिल जाएगी।