फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग, हाईवे पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग, हाईवे पर दिया धरना
विज्ञापन

सिकंदराबाद। रजवाहा कटने से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर किसान यूनियन संपूर्ण भारत के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे-91 पर गुलावठी फ्लाईओवर के पास धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों के मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर करीब छह घंटे बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार रात औद्योगिक क्षेत्र के गांव हृदयपुर में राजवाहे की पटरी कटने से क्षेत्र के किसानों की करीब 80 बीघा फसल डूब गई। पीड़ित किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फसल का मुआवजा देने की मांग की थी। कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे हाईवे-91 किनारे गुलावठी फ्लाईओवर के पास धरने पर बैठ गए। सूचना पर तहसीलदार, हाईवे के अधिकारी, पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन धरना दे रहे कार्यकर्ता डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। दोपहर बाद करीब 3.30 बजे एसडीएम राकेश कुमार और एसडीओ सिंचाई विभाग पीके जैन मौके पर पहुंचे। धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि अधिकारियों ने तीन दिन में नष्ट हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने और राजवाहे की पटरी के कटने का स्थायी समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर छह घंटे बाद शाम करीब चार बजे धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष रामजीत सिंह, सुधीर तेवतिया, विकास तेवतिया, सुधीरपाल, राजकुमार, खुशी, मुंदर, चंचल, रविंद्र, राकेश कुमार, प्रताप सिंह, झम्मन, सुंदरपाल, कृष्ण कुमार, अजयपाल, जयपाल सैनी, उदवीर आदि मौजूद रहे। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि पानी से नष्ट हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजे के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें