फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करते दो गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करते दो गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पॉवर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन से तार चोरी कर रहे दो चोरों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके तीन साथी फरार होने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार चोरों से करीब 2.5 लाख रुपये की कीमत का चोरी किया गया तार बरामद किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

खुर्जा से ग्रेटर नोएडा तक ऊर्जा निगम की पावर ग्रिड की लाइन का निर्माण चल रहा है। ठेकेदारों द्वारा लाइन के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सिकंदराबाद क्षेत्र में ग्राम बुटैना, दुल्हैरा के जंगलों में लाइन के निर्माण का कार्य चल रहा है। बताया गया कि शुक्रवार की रात में ग्रामीणों ने गांव बुटैना के जंगलों में कुछ लोगों को हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची खुर्जा गेट पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो शातिरों को चोरी किए गए तार के साथ दबोच लिया। जबकि चोरों के तीन साथी पुलिस, ग्रामीणों को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गए। चौकी प्रभारी इमाम जैदी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम ग्राम दुल्हैरा निवासी राजा, पुनीत बताया। आरोपियों ने अपने फरार तीनों साथियों के नाम भी पुलिस को बताए है। बताया कि पूर्व में भी वह तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों से करीब 2.5 लाख रूपये की कीमत का तार, बाइक बरामद की गई है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें