सपा नेता पर विवादित टिप्पणी का आरोप
सिकंदराबाद। भाजपा नेता राहुल यादव मुखिया ने टीवी डिबेट के दौरान सपा नेता पर भगवान शिव को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। आरोपी नेता के खिलाफ शिकायत देकर एफआईंआर दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की है।
राहुल यादव मुखिया ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि एक चैैनल पर डिबेट के दौरान सपा के विधान परिषद सदस्य ने भगवान शिव को लेकर विवादित टिप्पणी की। टिप्पणी से उनकी व हिन्दू धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनकी टिप्पणी से धार्मिक उन्माद फैल सकता है। राष्ट्रीय अखंडता को भी खतरा हो सकता है। इसलिए राष्ट्रहित में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।