फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात से फरार हुए बाइक चोरी के आरोपी, लापरवाही पर मुंशी व संतरी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हवालात से फरार हुए बाइक चोरी के आरोपी, लापरवाही पर मुंशी व संतरी लाइन हाजिर
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए हवालात में बंद बाइक चोरी के दो आरोपी शनिवार को पुलिस सुरक्षा के बीच कोतवाली से फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने की सूचना पर पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। कोतवाली से आरोपी के फरार होने की सूचना आला अफसरों तक पहुंची तो लापरवाही बरतने पर ड्यूटी मुंशी, संतरी के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत नरेसना थाना निवासी सलमान व हापुड़ निवासी सोनू को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया गया था। बताया जाता कि शनिवार की सुबह दोनों आरोपी टॉयलेट के बहाने से हवालात के बाहर आए और कोतवाली पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए पुलिस सुरक्षा के बीच कोतवाली से फरार हो गए। आनन फानन में पुलिसकर्मी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके पीछे दौड़े। पुलिस ने आरोपी सोनू को दनकौर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। जबकि सलमान पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही बरतने पर कांस्टेबल सूरत वर्मा, सतपाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें