फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ वर्षीय किशोर के साथ तीन युवकों ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ वर्षीय किशोर के साथ तीन युवकों ने किया कुकर्म
विज्ञापन

अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान शुक्रवार देर रात आरोपी तीन युवकों ने नौ वर्षीय किशोर को खेत में ले जाकर कुकर्म किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों अजय, गौरव व भरत निवासीगण गांव बगसरा कोतवाली अनूपशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा पीड़ित किशोर का मेडिकल कराया जा रहा है। शुक्रवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक शादी थी। जिसमें शामिल होने पीड़ित किशोर गया हुआ था। उसी शादी में शामिल होने गांव बगसरा निवासी तीनों आरोपी भी अपने गांव बगसरा से गये थे। किशोर के घर वापस न आने पर उसे आसपास मौहल्ले में ढूंढा तो वह एक दुकान पर बैठा मिला। घर आने पर किशोर ने अपनी मां को सारी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुकर्म की वारदात के बाद उसे आरोपियों ने मारा पीटा व गाली गलौज की तथा घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी है। मां के बताये जाने पर पिता पीड़ित किशोर को लेकर थाने आया और रिपोर्ट दर्ज करायी है। सीओ डिबाई विकास कुमार चौहान ने बताया है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है तथा पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें