फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन खरीदने पर आटा चक्की संचालक समेत दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी राशन खरीदने पर आटा चक्की संचालक समेत दो पर एफआईआर
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सरकारी राशन की कालाबाजारी के मामले में आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आटा चक्की संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को नगर स्थित एक आटा चक्की पर सरकारी राशन खरीदे जाने की सूचना पर छापा मारा था। मौके से 32 क्विंटल गेहूं व तीन क्विंटल चावल से भरी गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया था। आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में मुनाफाखोरी का मामला सामने आया। नमन जैन और देवराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पकड़े गए गेहूं और चावल को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी राशन बेचने पर कार्डधारक के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
सिकंदराबाद। आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि सरकारी राशन की मुनाफाखोरी के लिए खरीद-फरोख्त की जा रही है। उन्होंने सभी कार्ड धारकों को चेतावनी दी है कि यदि वे सरकारी राशन बेचते पकड़े गए तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें