फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर महिला से सोने की चेन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट देकर महिला से सोने की चेन ठगी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के दनकौर रोड पर एक शातिर ने स्कूटी सवार महिला को लिफ्ट देकर सोने की चेन ठग ली। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पीड़िता सुदेश पत्नी विरेंद्र ने बताया कि वह दनकौर क्षेत्र की रहने वाली है। रविवार को वह सिकंदराबाद के गांव सलेमपुर कायस्थ में रहने वाली अपनी बहन के यहां जाने के लिए नकौर स्टैंड पर उतरीं और ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। तभी एक स्कूटी सवार युवक आया और अपने को सलेमपुर का बताकर लिफ्ट दे दी। कुछ दूरी पर जाकर उसने कहा कि उसे भी अपनी पत्नी के लिए ऐसी ही सोने की चेन बनवानी है। पास में ही सराफ है, यह चेन दिखा कर आता हूं और उसने महिला के गले से सोने की चेन उतरवा ली। काफी देर बाद भी स्कूटी सवार नहीं लौटा तो महिला को ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पहले भी स्कूटी सवार कर चुका है ठगी
नगर क्षेत्र में पूर्व में भी स्कूटी सवार महिलाओं से सोने के कुंडल व जेवर की ठगी कर चुका है। करीब डेढ़ माह पूर्व गुलावठी रोड पर स्कूटी सवार ने महिला को झांसे में लेकर उससे आभूषण ठग लिए थे। वहीं 20 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव महिपा जागीर निवासी वृद्धा से स्कूटी सवार ने सिकंदराबाद बुलंदशहर मार्ग पर झांसे में लेकर सोने के कुंडल लूट लिए थे। सभी मामलों में पीड़ितों ने आरोपी स्कूटी सवार के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें