फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह पहले मुंह बोली बुआ अपने साथ ले गई थी बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह पहले मुंह बोली बुआ अपने साथ ले गई थी बच्ची
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मिली करीब नौ साल की बच्ची के परिजनों को बाल कल्याण समिति ने तलाश लिया। उसके परिजन बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और अपने साथ लेकर वापस पंजाब के होशियारपुर के लिए लौट गए। खुलासा हुआ है कि बच्ची को उसकी मुंह बोली बुआ छह माह पहले बिना बताए ले आई थी। इस संबंध में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी परिजनों ने दर्ज कराई थी। अपनी बेटी को देख परिजनों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की सदस्य कुसुम लता शर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले जीआरपी ने एक नौ वर्षीय बच्ची को रेलवे स्टेशन पर पाया था। यह बच्ची ऊधम सिंह एक्सप्रेस से यहां उतर गई थी। जब उससे परिजनों के बारे में पता किया तो पहले तो वह कुछ बता नहीं पा रही थी। बाद में उसने एक नंबर दिया और बताया कि मेरे फूफा ट्रेन में बैठा कर यह कह कर कहीं चले गए कि मैं तेरे कपड़े लेने जा रहा हूं। जब बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो लुधियाना के रानिया क्षेत्र में मिला। जहां पर एक मेडिकल संचालक ने समिति की मदद की और बताया कि यह बच्ची होशियार की रहने वाली है। जब होशियारपुर में बच्ची के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि छह माह से वह लापता है और इसकी पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा रखी है। साथ ही वहां की पुलिस से संपर्क किया। उसके परिजन बृहस्पतिवार को बुलंदशहर पहुंचे और उसे लेकर वापस होशियारपुर लौट गए। इस बच्ची को परिजनों से मिलवाने में जीआरपी थाना बुलंदशहर के उप निरीक्षक अनीस अहमद, जिला बाल संरक्षण इकाई के विधि परिवीक्षा अधिकारी अशोक कुमार, वन स्टॉफ सेंटर की प्रशासक रूबी और बाल संरक्षण अमित कुमार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें