फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी जीजा-साले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी जीजा-साले गिरफ्तार
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी कक्षा दस की नाबालिग एससी वर्ग की छात्रा ने औरंगाबाद निवासी आरोपी जीजा-साले पर कालेज से घर लौटते वक्त उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। आरोप है कि कई महीने तक दोनों आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे थे। मामले में शनिवार शाम एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। देर रात एसओ और चौकी इंचार्ज ने आरोपियों के घर दबिश दी। वहां आरोपियों के न मिलने पर दोनो के परिजनों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। रविवार सुबह घटना के मास्टर माइंड आरोपी नाबालिग छात्र ने खुद ही थाने पहुंच कर समर्पण कर दिया। जबकि दूसरे आरोपी सतवीर को पुलिस ने पवसरा रोड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सपा ने सरकार को घेरा
समाजवादी पार्टी ने बुलंदशहर की नाबालिग एससी वर्ग की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा की मौजूदा सरकार को घेरा है। ट्वीटर पर सपा ने कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, यही है योगी जी का राज और सुशासन के दावे, सिर्फ झूठ सिर्फ झूठ आखिर कब तक.. लिखकर पोस्ट किया है।
विज्ञापन

कोट =
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पूछताछ के बाद देर शाम उनका चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें