फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को दिया तीन तलाक, हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को दिया तीन तलाक, हत्या की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद विहार निवासी महिला को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। साथ ही आरोपी पति ने उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के मोहल्ला आनंद विहार रामा डेयरी के सामने निवासी नेहा ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह कुछ माह पूर्व ही हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरी निवासी तस्लीम के साथ हुआ था। आरोपी ससुराल वाले दहेज में कार व अन्य सामान की लगातार मांग कर रहे थे। मांगे पूरी न होने पर उत्पीडन किया जा रहा था। बीते दिनों आरोपी पति ने मांगे पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की। साथ ही तीन तलाक भी दे दिया। विरोध करने पर आरोपी पति ने गले में दुपट्टा डालकर उसकी हत्या की कोशिश की, बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति तस्लीम समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें