डीएम 11 को डीएवी कॉलेज से करेंगे स्मार्ट फोन वितरण की शुरूआत
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार से छात्र-छात्राओं को मिलने वाले स्मार्ट फोन वितरण की शुरूआत डीएम सीपी सिंह 11 अप्रैल को डीएवी पीजी कॉलेज से करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है।
प्रो. राजेश गर्ग ने बताया कि शासन से मिलने वाले स्मार्ट फोन 11 अप्रैल को कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम सीपी सिंह होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा और इस दौरान बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र-छात्राओं को प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद अन्य कक्षाओं के छात्रों को मिलने के बाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने इस दौरान चयनित छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है। बता दें कि शासन ने पहले चरण में 11,800 स्मार्ट फोन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें सभी संबंधित महाविद्यालयों में भेज दिया गया है।