फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को फेसबुक पर मिली हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को फेसबुक पर मिली हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी एक युवक को फेसबुक पर हत्या की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी किशन लोधी ने बताया कि उसका फेसबुक पर अकाउंट है। उसके अकाउंट में सैकड़ों दोस्त शामिल हैं। एक युवक की आईडी से पीड़ित को मैसेंजर के जरिए पहले तो गाली गलौच की गई। जब पीड़ित युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित युवक ने उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माना और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। शनिवार को पीड़ित ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया। जिसके बाद एसएसपी ने नगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल में करने के आदेश कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें