फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 22 वार्डों में घर-घर से उठेगा कूड़ा

विज्ञापन
नगर क्षेत्र में घर-घर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में कूड़ा डालता एक युवक। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
शहर के 22 वार्डों में घर-घर से उठेगा कूड़ा
विज्ञापन

बुलंदशहर। घर-घर से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद शहर के 22 वार्ड के लाखों लोगों को राहत मिली है। हालांकि, अभी भी वाहन चालकों की कमी के कारण कालोनियों में एक दिन छोड़कर गाड़ियों को भेजा जाएगा। जिससे सभी कालोनियों के लोगों को राहत मिल सके। जबकि, नगर के बाजारों से कूड़ा उठाने के लिए आठ गाड़ियां लगाई गई हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्रों में घर-घर से कूड़े का उठान कराया जाना था। इसके लिए नगर पालिकाओं को आदेश दिए गए थे। निर्देशों के तहत नगर पालिका ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व घर-घर से कूड़ा उठान के लिए टेंडर जारी किया। करीब दो माह तक ठेकेदार ने नगर पालिका के संसाधनों पर ही कार्य किया और बाद में कार्य करने से इनकार कर दिया। जिसके चलते करीब एक वर्ष से घर-घर से कूड़ा उठान की प्रक्रिया बंद चल रही थी। कार्य न करने पर नगर पालिका अधिकारियों ने टेंडर को रद्द करने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से टेंडर को रद्द करते हुए ठेके पर वाहन चालक और कर्मचारी रखने का प्रस्ताव पास किया गया। 40 वाहन चालकों का टेंडर तो पूरा हो गया, लेकिन कर्मचारी रखने के लिए निकाला गया टेंडर अभी भी अधर में ही लटका हुआ है। वाहन चालकों की तैनाती की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब शहर के 22 वार्डों की कालोनियों में घर से कूड़ा उठाने की सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका मनोज रस्तोगी ने बताया कि 22 वार्ड में घरों से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही अन्य वार्डों में भी इसे शुरू करने की ओर कदम उठाया जा रहा है। बाजार से कूड़ा उठाने के लिए अलग से आठ गाड़ियां लगाई गई हैं।
100 रुपये प्रति घर देने के लिए मजबूर थे लोग
करीब एक वर्ष से घर-घर से कूड़ा उठान न होने के कारण लोग निजी कर्मचारियों के माध्यम कूड़ा उठवाने के लिए मजबूर हुए। हालात यह थे कि कर्मचारी प्रति माह सौ रुपये प्रति घर से वसूली करता था। इसके साथ ही कई-कई दिनों तक कूड़ा उठाने के लिए न आने के कारण लोग खाली पड़े प्लॉट में कूड़ा डालने के लिए भी मजबूर थे।
फिलहाल लोगों को नहीं देना होगा कोई चार्ज
घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए शासन ने नगर पालिका को एक फिक्स चार्ज वसूलने के लिए आदेश दिए हैं, लेकिन फिलहाल नगर पालिका ने इसके लिए कोई चार्ज तय नहीं किया है। अधिकारियों का मानना है कि यदि शुरुआत में ही लोगों से धनराशि वसूली जाएगी तो लोग इससे जुड़ेंगे नहीं। हालांकि बताया जा रहा है कि बाद में जब नगर पालिका इसके लिए वसूली करेगी तो वह भी निजी कर्मचारियों को दी जाने वाली धनराशि से आधी होगी। इसके साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों से वसूली के लिए अलग धनराशि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

दस वार्ड के लोगों को अब भी इंतजार
शहर के दस वार्ड के करीब एक लाख लोगों को अभी भी घर-घर से कूड़ा उठान का इंतजार है। अधिकारियों के मुताबिक ऊपरकोट क्षेत्र के 32, 34, 31, 35, 36 37 वार्ड समेत सभी दस वार्डों में सफाई का जिम्मा निजी फर्म के हाथों में दिया हुआ है। जिसके चलते इन वार्डों में सफाई और घर-घर से कूड़ा उठान के लिए ठेकेदार को ही कार्य करना है। हालांकि, कूड़ा उठान के लिए यहां पर नगर पालिका को वाहन उपलब्ध कराने होंगे और इन पर तैनात किए जाने वाले चालक और सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति ठेकेदार को करनी होगी। इस पर होने वाला खर्च भी ठेकेदार को ही वहन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें