फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पर ड्यूटी जाने के दौरान दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अगौता निवासी अरुण शर्मा ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उसने बताया कि उसका भाई देवेंद्र शर्मा नगर कोतवाली क्षेत्र के वलीपुरा इलाके में रहता है। गत 29 जनवरी को वह घर से अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसे दो नामजद व दो अज्ञात लोगों ने उसे रास्ते में ही रोक लिया। वह लोग पीड़ित के भाई से रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली में मामले की शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वहीं, अब पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने उसे निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें