फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में कल से होगा नामांकन, तय किए गए अधिकारी

विज्ञापन
सदर तहसील में नामांकन से पूर्व बेरिकेटिंग लगाने के दौरान सड़क में गड्ढे भरते मजदूर। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बुलंदशहर में कल से होगा नामांकन, तय किए गए अधिकारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी से नामांकन शुरू हो रहा है। इसके लिए सदर तहसील में तैयारी अंतिम चरण में है। नामांकन के दौरान प्रत्याशी अपने साथ केवल एक व्यक्ति को ही अंदर ले जा सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस के कुल तीन घेरे तैयार किए गए हैं।
इस बार सभी विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए सदर तहसील में ही व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से तहसील परिसर में बैरिकेडिंग से लेकर मुख्य द्वार और अंदर एंट्री तक तीन घेरों में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्याशियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नामांकन के लिए आते समय अधिकतम दो वाहन और पांच लोगों को ही अनुमति मिलेगी। साथ ही नामांकन करने के दौरान केवल प्रत्याशी व एक अन्य व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में जा सकेंगे।
विज्ञापन

यहां होंगे विधानसभावार नामांकन
विधानसभा नामांकन स्थल
सिकंदराबाद न्यायालय तहसीलदार, बुलंदशहर (कक्ष एक)
बुलंदशहर न्यायालय उप जिलाधिकारी बुलंदशहर (कक्ष दो)
स्याना न्यायालय नायब तहसीलदार नगर (कक्ष तीन)
अनूपशहर न्यायालय नायब तहसीलदार बरन (कक्ष चार)
डिबाई न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, बुलंदशहर (कक्ष पांच)
शिकारपुर बाह्य सभागार दक्षिणी द्वार
खुर्जा ब्राह्य सभागार उत्तरी द्वार
यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
तहसील परिसर के बाहर विष्णु पुरम कॉलोनी के निकट और दूसरी तरफ महाराणा प्रताप तिराहे पर बैरिकेडिंग की गई है। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। विष्णुपुरम की ओर से आने वाले लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज की तरफ पार्किंग व्यवस्था की गई है और वलीपुरा की ओर से आने वाले लोगों के लिए नए रोडवेज बस स्टैंड के निकट पार्किंग की गई है। यहां से लोग पैदल ही तहसील की ओर नामांकन के लिए जाएंगे। इसके बाद तहसील गेट पर दूसरा सुरक्षा घेरा होगा, जहां चेकिंग के बाद और कोविड नियमों के पालन के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद अंदर भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। इस दौरान यहां एक एएसपी, दो सीओ, पांच थाना प्रभारी और करीब 150 सिपाही तैनात किए गए हैं।
ऑनलाइन भी नामांकन कर सकते हैं प्रत्याशी
कोविड महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था की गई है। घर बैठे ऑनलाइन नामांकन करने के बाद प्रत्याशी को नामांकन आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर हस्ताक्षर करने के बाद नामांकन स्थल पर जमा कराना होगा। इससे कोविड नियम का पालन हो जाएगा और नामांकन के दौरान भी अधिक भीड़ नहीं होगी।
विज्ञापन

14 को पहुंच सकते हैं व्यय प्रेक्षक
चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग की ओर से व्यय प्रेक्षक की तैनाती कर दी गई है। व्यय प्रेक्षक के तौर पर शेखर कुमार और पार्थ वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। शेखर कुमार को सिकंदराबाद, बुलंदशहर और स्याना जबकि पार्थ वर्मा को अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई और खुर्जा में प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें