फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी पर तीन स्वास्थ्यकर्मी मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी पर तीन स्वास्थ्यकर्मी मिले संक्रमित
विज्ञापन

खानपुर। नगर स्थित पीएचसी पर स्टाफ के तीन स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ गए। इसके बाद अस्पताल को बंद कर दिया गया है। अफसरों का कहना है कि अस्पताल आगामी आदेश तक 48 घंटे तक बंद रहेगा। अस्पताल को सैनिटाइज आदि कराकर ही खोला जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि स्टाफ नर्स और दो जीएनएम विगत एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। बुधवार को जांच करवाई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को होम आइसोलेट करवा दिया गया है। अस्पताल को सैनिटाइज कराने के बाद 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। तीनों स्वास्थ्य कर्मियों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है, जिनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें