फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद ससुर ने की गला दबाकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद ससुर ने की गला दबाकर हत्या की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ दिल्ली स्थित उसकी ससुराल में बीते दिनों उसके ससुर ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई और दहेज के लिए उत्पीड़न भी किया गया। ससुरालीजनों ने जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया। एसएसपी के आदेश के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद के एक गांव निवासी पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि तीन वर्ष पहले उसकी शादी दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आए दिन मारपीट की जाती थी। आरोप है कि बीते दिनों पीड़िता को ससुराल में अकेले देखकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने के बावजूद उसे मारापीटा गया। बाद में उसका गर्भपात करा दिया गया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए ससुराल से निकाल दिया गया। महिला थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति संदीप कौशिक, ससुर उमेश कौशिक समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि थाना पुलिस को प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें