फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने दी धमकी, पैसा नहीं दिया तो फंसा दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही ने दी धमकी, पैसा नहीं दिया तो फंसा दूंगा
विज्ञापन

बुलंदशहर। थाना सलेमपुर में तैनात कांस्टेबल ने जमीन बिक्री का कमीशन न देने पर पीड़ित पक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। आरोप है कि शुक्रवार देर रात आरोपी ने रुपये न देने पर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई भी की।
विज्ञापन

सलेमपुर के गांव चिट्टा निवासी मुबारिक अली ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर बताया कि उसके पिता सगीर खान ने कुछ दिन पहले एक परिचित की जमीन बिकवाई थी, जिसमें उन्हें 30 हजार रुपये मिले थे। इसका पता चलने पर सलेमपुर थाने में तैनात एक सिपाही ने उन पर 30 हजार रुपये उसे देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे आरोपी सिपाही दीवार कूदकर उनके घर के अंदर घुस आया और परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही पैसे न देने पर आरोपी ने पीड़ित को परिवार समेत झूठे केस में जेल भेजने की धमकी दी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपों के संबंध में जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें