फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय की हत्या का एक और आरोपी मोनू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय की हत्या का एक और आरोपी मोनू गिरफ्तार
विज्ञापन

शिकारपुर। पुलिस ने अजय की हत्या में नामजद एक अन्य आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वह कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे भूड़ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

29 नवंबर को शिकारपुर नगर की नई आबादी मोहल्ला शिवलोक कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा का पुत्र अजय लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। लेकिन मामले का खुलासा न होने पर एक दिसंबर को परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था। परिजनों ने शिवलोक कॉलोनी निवासी गोल्डी समेत 7 लोगों पर शादी की पार्टी देने के बहाने अजय को बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने गोल्डी के अलावा तैयबपुर निवासी लोकेश उर्फ भाटी, खुर्जा बस अड्डा निवासी शिवम, हाथरस निवासी सागर ठाकुर तथा फरीदाबाद निवासी सागर ठाकुर, तैय्यबपुर निवासी सुमित और होटल स्वामी हनी शर्मा के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गोल्डी, शिवम, सुमित व हनी को गिरफ्तार कर अजय की हत्या का खुलासा किया था। पुलिस ने अजय की हत्या में प्रयुक्त आरी का ब्लेड, अजय के कुछ अधजले कपड़े व अधजला आधार कार्ड भी बरामद किया था। आरोपियों द्वारा हत्या के बाद शव को काली नदी में फेंकने की बात कही गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा लगातार कई दिन तक अभियान चलाने के बाद अजय का शव बरामद नहीं हो सका है। वहीं विवेचना के दौरान एक और आरोपी का नाम सामने आया था, जो घटना के दौरान आरोपियों के साथ था। सीओ सुरेश कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी मोनू पुत्र मीर सिंह निवासी सूरतनगर कॉलोनी, गुरुग्राम की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी गई थी। पुलिस से बचने के लिये वह कोर्ट में सरेंडर करने के लिये बुलंदशहर आया था, जिसे भूड़ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें