फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चिकित्सकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में अस्पताल के दो चिकित्सकों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत हुई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाजी निवासी जावेद ने बीते दिनों न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने बताया था कि मई 2020 को उसने अपनी गर्भवती पत्नी शाहजहां को डिलीवरी के लिए मुस्लिम इंटर कॉलेज रोड स्थित मेरठ लाइफ लाइन हॉस्पीटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल के संचालक डॉ. मुरसलीन पंवार और डॉ. सहाना राणा ने उपचार में लापरवाही बरती, जिसके चलते पत्नी शाहजहां और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़ित के विरोध जताने पर उससे अभद्रता की गई। पीड़ित का आरोप है कि उसने थाना पुलिस और एसएसपी से भी मामले की गुहार लगाई। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, अब न्यायालय के आदेश के बाद नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें