फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अनूपशहर में कंगना रनौत का पुतला जलाती महिलाएं। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
कंगना रनौत का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अनूपशहर। इस देश को असली आजादी 2014 में मिली है, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के इस बयान का महिलाओं ने विरोध किया है। शनिवार को नगर में पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। महिलाएं आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी, सहायिका संगठन के बैनर तले एकत्रित हुईं।
विज्ञापन

संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री चौधरी ने कहा कि इस देश को 1947 में जो आजादी मिली थी वह भीख में मिली थी, कंगना के बयान की पूरे देश में निंदा की जा रही है। उनका यह बयान हमारे शहीदों का अपमान कर रहा है। हमारे पुरखों ने इस देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानियां दीं, जेल गए और लाठी खाईं। अपना घर-बार, परिवार सब झोंक दिया था। दुखद ये है कि बीजेपी की सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की बजाय उनको पुरस्कृत करके और शह दे रही है। कंगना से बड़ा अपराध सरकार का है, जो ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रही है। यह देश के लिए और देश के शहीदों के लिए बहुत शर्मनाक है। प्रदर्शन में कुसुम गौतम, सीमा, सावित्री, अंजू, अंजू रानी ,पुष्प, दीपकुमारी आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें