फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज: बाजार हुए गुलजार, उमड़े खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

धनतेरस आज: बाजार हुए गुलजार, उमड़े खरीदार
- नगर के अंसारी रोड, कृष्णा नगर, बूरा बाजार आदि बाजारों में सजी दुकानें
- इलेक्ट्रिक, सजावट के सामानों से लेकर कपड़े-गहने की शुरू हुई खरीदारी
माई सिटी रिपोर्टर
बुलंदशहर। धनतेरस का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को बाजार गुलजार दिखाई दिए। खरीदारी करने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने दुकानों पर इलेक्ट्रिक लाइटें, साज-सज्जा के सामान से लेकर कपड़े और गहनों की खरीदारी की। वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर मेें खरीदारी के साथ ही लोग धनतेरस के दिन के लिए बुकिंग भी करवा रहे हैं।
अंसारी रोड, कृष्णा नगर, बूरा बाजार, साठा आदि बाजारों में दुकानें सज गईं हैं। सोमवार को ग्राहकों की खासी भीड़ रही। दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को तरह-तरह के ऑफर और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। दुकानों पर लोग अभी से मिठाइयां, ड्राईफ्रूट्स के पैकेट, बर्तन, चांदी के सिक्के आदि की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाइक और कार की हो रही है बुकिंग
ऑटो मोबाइल संचालक गगन शर्मा ने बताया कि नवरात्र से बाजार में तेजी आई है। नवरात्र से अब तक जनपद भर में करीब एक हजार के आसपास बाइक की बिक्री हुई है। सोमवार को जनपद में 120 के करीब बाइक की बिक्री हुई। धनतेरस और दिवाली के लिए लोग बुकिंग करवा रहे हैं। दिवाली तक जनपद से दस हजार बाइक की बिक्री का अनुमान है। कार शोरूम के संचालक विनीत चड्ढा ने बताया कि धनतेरस के लिए दो सौ कार बुक हैं। रोजाना तीन से चार गाड़ियों की बिक्री हो रही है।
दो साल बाद झूमा सराफा बाजार
कोविड के चलते पिछले साल दिवाली पर सराफा बाजार में मंदी छाई रही लेकिन इस बार दिवाली पर सराफा बाजार की रौनक देखने लायक है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के डाइरेक्टर हेमंत वर्मा ने बताया कि इस बार धनतेरस पर तकरीबन 90 करोड़ के कारोबार होने का अनुमान है। रोजाना जनपद में दस से 15 करोड़ की बिक्री हो रही है। लोग सोने-चांदी की मूर्तियां, सिक्के और चांदी के बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही सोने की चेन, कंगन आदि आभूषण भी पसंद किए जा रहे हैं।
सलवार-कुर्ती और सिल्क की साड़ियां बनीं पसंद
दिवाली पर तरह-तरह के डिजाइन की सलवार कुर्ती, सिल्क, जरी आदि की साड़ियां पसंद की जा रही हैं। मोड फैशन के संचालक वैभव अग्रवाल ने बताया कि कोविड काल के बाद इस वर्ष बाजार में तेजी आई है। औसतन तीस से चालीस करोड़ का कारोबार हुआ है। इस बार त्योहार पर तकरीबन दो सौ करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
इलेक्ट्रॉनिक के सामान किए जा रहे पसंद
दिवाली के अवसर पर घरों को सजाने के साथ ही घर में रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले इलेक्ट्रॉनिक के सामान की भी जमकर खरीद हो रही है। साथ ही लोगों को दिवाली के अवसर पर गिफ्ट आदि के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक के सामान का क्रेज बढ़ा है। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के संचालक मोहित अग्रवाल ने बताया कि रविवार से बाजार में उछाल आना शुरू हो गया है। दिवाली तक अनुमान है कि तीस करोड़ तक का कारोबार हो जाएगा। धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोग फ्रिज, वाशिंग मशीन और टीवी आदि की भी बुकिंग करा रहे हैं।
धनतेरस के लिए सजी बर्तन की दुकानें
धनतेरस के अवसर पर बर्तन की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसको लेकर नगर के बूरा बाजार, मोती बाग, चौक बाजार, देवीपुरा और कृष्णा नगर बाजार में बर्तन आदि की दुकानेें सज गई हैं। बर्तन कारोबारी संत कुमार अरोरा ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर लोग बर्तन आदि खरीदने आते हैं। गत रविवार से ही तैयारी कर ली गई है। स्टील के साथ ही इस बार लोग पीतल और तांबे के बर्तन की भी खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद भर में धनतेरस के अवसर पर करीब 20 करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आज से शुरू हुई त्योहारों की श्रृंखला
बुलंदशहर। दिवाली का त्योहार धनतरेस से शुरू हो जाएगा, जो भैयादूज तक जारी रहेगा। त्योहार को लेकर सभी घरों में तैयारियां चल रही है। घरों को आकर्षक साज-सज्जा देने का काम अंतिम दौर में है। ज्योतिषाचार्य पंडित राज शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय त्योहार का शुभ मुहूर्त दो नवंबर से शुरू होकर छह नवंबर तक है।
धनतेरस का शुभ मुहूर्त
पूजन के लिए- शाम 06.18 से लेकर रात 08.11 मिनट तक।
खरीदारी की अवधि - प्रदोषकाल में 17.35 से 20.11 तक और वृषभकाल में 18.18 से 20.14 बजे तक।
दिवाली और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
बृहस्पतिवार चार नवंबर को लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 18.10.28 से रात्रि 20.06.18 तक है।
प्रदोष काल में शाम 17.34.09 से लेकर रात्रि 20.10.01 तक है।
वृषभ काल में शाम 18.10.28 से रात्रि 20.06.18 तक है।
दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रात: काल मुहूर्त (शुभ) 06.34.58 से 07.57.21 तक
प्रात: काल मुहूर्त (चल, लाभ, अमृत) 10.42.09 से 14.49.21 तक
सायंकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चल) 16.11.45 से 20.49.32 तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ) 24.04.55 से 00.42.37 तक
गोवर्धन पूजा - पांच नवंबर
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 6.35 से 8.47 तक
सायंकाल का मुहूर्त 15.21 से 17.33 तक
भैयादूज - छह नवंबर
तिलक का समय - दोपहर 01.10 से 03.21 बजे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें