फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक निकला शराबी तो लड़की ने शादी से कर दिया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक निकला शराबी तो लड़की ने शादी से कर दिया इनकार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के परिजनाें को जब पता चला कि युवक शराब पीने का आदी है तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि शादी से पूर्व ही युवक पक्ष ने बहाने से करीब चार लाख रुपये का सामान और नकदी ले लिया था, रिश्ता टूटने के बाद जब लड़की पक्ष ने अपने रुपये व सामान वापस मांगे तो युवक पक्ष ने देने से इनकार कर दिया तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता औरंगाबाद के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा के युवक के साथ किया था। रिश्ता तय करने के बाद 76 हजार रुपये नकद और करीब 1.25 लाख रुपये का सामान दिया था। रिश्ता तय होने के एक माह बाद युवक का पिता उनके पास पहुंचा और युवक को कामकाज कराने के नाम पर 2.60 लाख रुपये ले गया। इसके कुछ दिन बाद फिर से 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। उसी दौरान पता चला कि युवक शराब पीता है, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। युवक के शराबी होने के चलते लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और अपना रुपया और सामान वापस मांगा। आरोप है कि युवक पक्ष ने रुपये और सामान देने से इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार अब आरोपी पक्ष द्वारा रिश्ता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें