नाराकोटिक्स टीम ने बनैल में दी दबिश
बुलंदशहर/खुर्जा। दिल्ली से नाराकोटिक्स विभाग की एक टीम बृहस्पतिवार दोपहर को पहासू थाना क्षेत्र के गांव बनैल में पहुंची। जहां से टीम ने प्रधानपति समेत चार लोगों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा और अपने साथ कार में बैठा कर रवाना हो गई।
नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की एक पांच सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार दोपहर को पहासू थाने पर पहुंची। जहां टीम ने अपनी आमद दर्ज कराते हुए गांव बनैल में जाना बताया। इसके बाद टीम वहां से गांव बनैल पहुंची। इस दौरान टीम ने पूछताछ करते हुए ग्राम प्रधान पति दिनेश राघव उर्फ डैनी समेत, गांव निवासी युवक संग्राम सिंह, अरविंद उर्फ मंगल और हृदेश को विभिन्न स्थानों से पकड़ लिया। बताया गया कि टीम को सूचना मिली थी कि उक्त लोग विभिन्न नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी में शामिल हैं। नारकोटिक्स विभाग की टीम दिल्ली से आई थी, टीम ही चारों को अपने साथ ले गई है।
कोट
टीम के पहासू थाने में आमद कराकर गांव बनैल जाने की जानकारी है। जिन लोगों को टीम अपने साथ लेकर गई है, उनके संबंध में टीम ने कोई जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी