फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो खुराक से वंचित चल रहे 5.39 लाख बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो खुराक से वंचित चल रहे 5.39 लाख बच्चे
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना काल का असर पल्स पोलियो अभियान पर अब भी है। पिछले सात माह से जिले के 5.39 बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए कोई खुराक नहीं दी गई है। बीते वर्ष भी कोरोना के चलते 11 माह तक अभियान नहीं चलाया गया था।
विज्ञापन

नौनिहालों को पोलियो से बचाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाता है। समय-समय पर अभियान चलाकर बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए खुराक दी जाती है। पूर्व में यह अभियान प्रत्येक माह चलाया जाता था। इसके बाद प्रतिवर्ष चार चरणों में चलता था। जिले में अंतिम बार पल्स पोलियो अभियान जनवरी 2021 में चलाया गया था। उसके बाद कोरोना के चलते अभियान स्थगित चल रहा है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार गत वर्ष कोरोना के चलते दो अभियान स्थगित रहे तो इस बार भी एक अभियान स्थगित हो चुका है। तीसरा अभियान कब चलेगा इसकी जानकारी नहीं है। एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि बच्चों को टीकाकरण के समय पोलियो की खुराक दी जा रही है। अभियान जल्द शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें