फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी अधिकार यात्रा हुई रवाना

विज्ञापन
कलक्ट्रेट के गेट के सामने प्रदर्शन करती आंगनबाडी कार्यकत्री। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
आंगनबाड़ी अधिकार यात्रा हुई रवाना
विज्ञापन

बुलंदशहर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय कर्मचारी का दर्जा देने और 25 हजार मानदेय देने समेत सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी अधिकार यात्रा कालाआम से रवाना हुई। यह यात्रा गौतमबुद्धनगर से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए चार अक्तूबर को लखनऊ पहुंचेगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी अधिकार यात्रा की संयोजक सावित्री चौधरी ने बताया कि यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं की आवाज बुलंद कर शासन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें राज्य स्तरीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। 62 साल की उम्र होने पर दस लाख रुपये देने के साथ परिवार के भरण-पोषण की व्यवस्था की जाए। यह अधिकार यात्रा चार अक्तूबर को लखनऊ पहुंचेगी और शासन को अपनी मांगों का ज्ञापन देकर उसे पूरा करवाने की मांग की जाएगी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश गौड, अंजू ार्मा, अंजू रानी, कुसुम गौतम, नीलम शर्मा, सविता शर्मा, शशि शर्मा, बबीता शर्मा, संगीता चौधरी, अंजू, अनीता चौहान, सीमा, अलका त्यागी और अनीता रानी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें