फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारपुर से दिल्ली के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर से दिल्ली के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन

- नगर क्षेत्र से प्रतिदिन एक बस का शुरू हुआ संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। शिकारपुर नगर क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। नगर क्षेत्र से प्रतिदिन दिल्ली के लिए एक रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। शिकारपुर नगर क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डा बनना प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन उप्र परिवहन निगम के नाम की जा चुकी है।
विज्ञापन

लोगों को दिल्ली-गाजियाबाद जाने के लिए अभी तक दिल्ली-बदायूं मार्ग तक की दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन दिल्ली रूट पर जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए उप्र परिवहन निगम द्वारा नगर क्षेत्र में पुलिस थाने के पास से प्रतिदिन एक बस का संचालन शुरू करवा दिया गया है। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि शिकारपुर नगर से प्रतिदिन एक बस का दिल्ली के लिए संचालन शुरू करवा दिया गया है। शिकारपुर से रोजाना सौ से जयादा लोग दिल्ली और गाजियाबाद का सफर तय करते हैं। बस चलने से इन लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें