फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट से मारपीट कर बीस हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्शन एजेंट से मारपीट कर बीस हजार लूटे
विज्ञापन

खुर्जा। कालिंदी कुंज कॉलोनी निवासी कलेक्शन एजेंट से मारपीट कर बदमाशों ने बीस हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कालिंदी कुंज कॉलोनी निवासी हरवंश का पुत्र सचिन कलेक्शन एजेंट का काम करता है। सचिन ने बताया कि शनिवार देर शाम वह नगर के मोहल्ला मुरारीनगर स्थित जाटव बस्ती से निकलकर आ रहा था। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में मिले तीन बाइक सवार युवकों ने उसको रोकते हुए अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बेल्ट से पीटने के बाद चाकू से वार करने का प्रयास किया, विरोध करने पर युवकों ने बीस हजार रुपये लूट लिए। शिकायत करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित ने अपने पिता को आप बीती बताई। पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें