फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में कमरे में मृत मिला युवक, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला युवक
विज्ञापन

डिबाई। नगर के मोहल्ला महादेव में बुधवार सुबह एक युवक का शव कमरे में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तीन युवकों पर आरोप लगाया है।
मोहल्ला महादेव रंजना टाकिज वाली गली निवासी चिरंजी लाल शर्मा के चार पुत्र हैं। अविवाहित सबसे छोटा पुत्र मृतक गौरव शर्मा (27) कपड़े की दुकान पर काम करता था। बड़े भाई सन्नी ने पुलिस को बताया कि 12 बजे रात में एक परिचित युवक दो अन्य युवकों के साथ घर आया था। उसके बाद उन्होंने शराब पी। सुबह बहन झाड़ू लगाने कमरे में आई तो भाई गौरव का शव तख्त पर पड़ मिला। चीख पुकार सुन सभी कमरे पर पहुंचे तो गले पर चोट के निशान, दोनों कानों से खून बहता मिला, होठ नीले थे। अलमारी का कूंदा टूटा मिला। रुपये बिखरें मिलें। शराब व कोल्ड ड्रिंक बोतल जमीन पर पड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक के अलमारी में रखे ढाई लाख नकद, सोने की अंगूठी जंजीर गायब मिली। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सीओ डिबाई वंदना शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिजनों ने जिन युवकों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें