फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में वापस कराए फिरौती के 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते में वापस कराए फिरौती के 60 हजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। साइबर क्राइम सेल ने युवक का अपहरण कर ऑनलाइन मांगी गई फिरौती के 60 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं। वहीं, एसएसपी ने साइबर टीम को इनाम की घोषणा भी की है।
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी के गांव कलौली निवासी लोकमान सिंह ने बीते दिनों पुलिस को तहरीर दी थी कि उसके पुत्र चमन का 29 जून 2021 को अज्ञात बदमाशों ने मुम्बई में अपहरण कर लिया था। अपहरण करने के बाद बदमाशों ने फिरौती मांगी थी। जिस पर उसने बदमाशों के बताए एचडीएफसी के बैंक खाते में 60 हजार रुपये ऑनलॉइन जमा कर दिए थे। आवेदक का पुत्र पूर्व में ही सर्विलांस सेल बुलंदशहर के सहयोग से मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया गया था। पीड़ित के 60 हजार रुपये वापस कराने के सम्बन्ध में एसएसपी को प्रार्थना-पत्र दिया था। जिस पर साइबर क्राइम सेल ने आरोपियों के बैंक मैनेजर से संपर्क स्थापित कर उक्त बैंक खाते में 2,21,994/- रुपये फ्रीज करा दिए। साथ ही आवेदक लोकमान सिंह के फिरौती के ऑनलाइन जमा किए गए 60 हजार रुपये बैंक से संपर्क कर आवेदक के बैंक खाते में वापस कराए। आवेदक लोकमान सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी क्राइम कमलेश बहादुर और साइबर क्राइम सेल प्रभारी राजीव गौड़, आरक्षी पंकज कुमार, आरक्षी नागेंद्र सिंह, आरक्षी लोकेश कुमार, आरक्षी पंकज कुमार, आरक्षी संदीप कुमार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट =
साइबर टीम को मिला इनाम
साइबर क्राइम सेल टीम ने जनवरी 2021 से लेकर अब तक साइबर ठगी के 55 प्रकरणों में करीब 28 लाख रुपये आवेदकों के बैंक खातों में वापस कराए हैं। एसएसपी ने इस पर टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें