फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, व्हाट्सऐप पर लगाई फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, व्हाट्सएप पर लगाई फोटो
विज्ञापन

बुलंदशहर। घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म कर पीड़िता का फोटो अपने व्हाट्सएप पर लगाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने बीते दिनों तहरीर देकर बताया कि गत 29 मई को वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी निवासी सुमित उसके घर में घुस आया। आरोपी ने पीड़िता को आतंकित कर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई कर दुष्कर्म किया। भविष्य में शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर भाग निकला था। आरोप है कि बीते दिनों एक अन्य आरोपी सुखपाल ने पीड़िता का फोटो अपने व्हाट्सएप पर लगाकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला करीब तीन माह पुराना है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें