फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस चलाएगी भाजपा गद्दी छोड़ों आंदोलन

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते वक्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
कांग्रेस चलाएगी भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन
विज्ञापन

बुलंदशहर। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक हुई। इसमें पार्टी ने सभी विधानसभाओं में भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव डॉ. शोएब ने बताया कि यह आंदोलन भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ पर नौ और दस अगस्त को हर विधानसभा पर महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. शोएब ने बताया कि नौ अगस्त को बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद और स्याना विधानसभा में पार्टी का आंदोलन होगा। जबकि 10 अगस्त को अनूपशहर, डिबाई और शिकारपुर विधानसभा में आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई आसमान छू रही है। भ्रष्टाचार से कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि भाजपा से जनता तंग आ चुकी है। किसान और मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं। उन्होंने बताया कि मोईन खान को बुलंदशहर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी, पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया, सुशील चौधरी, हाजी फजल, रेखा शर्मा, गीता शर्मा, प्रमोद कौशिक, आबिद सैफी, मोईन खान, आस मोहम्मद, कैफी फैसल और पुरुषोत्तम जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें