फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णवास में बनेगा पक्का गंगाघाट, 3.21 करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णवास में बनेगा पक्का गंगाघाट, 3.21 करोड़ रुपये मंजूर
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई। कर्णवास में गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। अब यहां पर पक्का गंगाघाट बनेगा। स्टेट बैेक ऑफ इंडिया सीएसआर के तहत 3.21 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करेगा, यह राशि जारी कर दी गई है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बनने वाला गंगाघाट 16 माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
शासन की ओर से कर्णवास में पक्का गंगाघाट बनाने का काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। कई बार यहां पर घाट बनाने के लिए आदेश भी जारी किए गए, लेकिन किसी कारणवश यह कार्य आगे नहीं बढ़ सका था। अब यहां पर गंगाघाट बनाने के काम को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

पक्का घाट बनने से यहां गंगा स्नान को आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। वहीं, गंगाघाट के निर्माण और राशि जारी करवाने में डिबाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. अनीता राजपूत का भी विशेष योगदान रहा है। उनका कहना है कि कर्णवास में पक्का गंगाघाट न होने के कारण श्रद्धालुआें को परेशानी होती थी, लेकिन अब गंगाघाट बनने से यह परेशानी दूर हो जाएगी।
25 मीटर लंबा होगा घाट
कर्णवास में बनने वाला गंगाघाट 25 मीटर का होगा। इसके साथ इस घाट पर कई तरह की श्रद्धालुओं को सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। गंगाघाट के निर्माण के साथ ही स्वच्छ पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम आदि का निर्माण किया जाएगा।
राजा कर्ण के नाम पर पड़ा था कर्णवास का नाम
जिले की सीमा से गुजर रही गंगा नदी के किनारे बसा कर्णवास का नाम राजा कर्ण के नाम पर पड़ा था। जनश्रुति है कि यहां पर राजा कर्ण गंगा स्नान और पूजा-पाठ पूरी करने के बाद सोना दान किया करते थे। यहां पर वह मंदिर भी मौजूद है, जहां पर राजा कर्ण रोजाना पूजा करते थे। कर्णवास में हर वर्ष समय-समय पर आने वाले त्योहारों पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। साथ ही यहां के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मन्नत भी मांगते हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि डिबाई क्षेत्र के कर्णवास में पक्का गंगाघाट बनेगा। इसके लिए राशि भी जारी हो गई है और जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। गंगाघाट के बनने के बाद इसका लाभ श्रद्धालुओं को होगा। यहां पर कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें