फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय ई-रिक्शा चोर गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय ई-रिक्शा चोर गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गैंग के तीन शातिरों राजकुमार, प्रेमवीर निवासी बदायूं और सूरज निवासी एटा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दिल्ली से चोरी किए गए चार ई-रिक्शा और अवैध असलाह बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर कई थानों में छह दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि सिकंदराबाद पुलिस मंगलवार रात के समय में चेकिंग कर रही थी। गांव आढ़ा के पास पहुंचे तो सूचना मिली कि कुछ लोग ई-रिक्शा को झाड़ियों में खड़ा कर छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली की जेजे कालोनी में किराए पर रहते थे और तिलकनगर, विकासपुरी व आसपास के क्षेत्रों से ई-रिक्शा चुराकर यहां ले आते थे और सिकंदराबाद में बेच देते थे। आरोपी राजकुमार के खिलाफ कई थानों में सात, सूरज के खिलाफ आठ और प्रेमवीर के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें