फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब तीन माह पूर्व खेत पर गई किशोरी के साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। साथ ही आरोपियों ने शिकायत करने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। वहीं, अब वीडियो वायरल होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री की सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुई। उसने घर पहुंचकर परिजनों को बताया और पुत्री से पूछताछ की। पुत्री ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व वह घर से खेत पर गई थी। जहां पहले से ही गांव निवासी आरोपी युवक अनुज, आदिल व एक अज्ञात साथी पहले से ही बैठे थे। आरोपियों ने पीड़िता को अकेला देखकर उसे पकड़ लिया और पास ही के एक खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता के शोर मचाने व विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। साथ ही आरोपियों ने वारदात के बाद शिकायत करने पर पीड़िता को हत्या करने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। मामले में थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तीन माह तक दहशत में रही पीड़िता
पीड़िता से जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने वारदात करीब तीन माह पूर्व की बताई। सहमी हुई पीड़िता का कहना था कि वह आरोपियों के दबाव में थी। उसे डर था कि अगर उसने शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देंगे और उसकी हत्या भी कर देंगे। इसी कारण उसने किसी से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

कोट
दो नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शशांक सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें