फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय बेचने के नाम पर ठगे 65 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन गाय बेचने के नाम पर ठगे 65 हजार रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। चोला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने एसएसपी कार्यालय और साइबर सेल में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गाय खरीदने के नाम पर साइबर ठगों ने उससे 65 हजार रुपये की ठगी कर ली है। एसएसपी ने मामला साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

चोला थाना क्षेत्र के गांव चूहरपुर निवासी ठाकुर राजपाल सिंह ने बताया कि उसके बेटे ने मोबाइल एप पर दो दुधारू गाय खरीदने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क साधा। गोवंश मालिक ने 20-20 हजार रुपये गाय की कीमत बताई और घर डिलीवरी करने की बात कही। गोवंश मालिक ने अपने खाते में प्रति गोवंश दो-दो हजार रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर कराए। डिलीवरी होने के बाद बकाया भुगतान की बात कही। अगले दिन गोवंश मालिक ने फोन कर बताया कि मेरठ में गोवंश पहुंच गए हैं, लेकिन रास्ते में दोनों टायर फट गए हैं। ऐसे में गोवंश की कीमत और टायर का खर्च खाते में डालने के लिए दबाव बनाया। लेनदेन का हिसाब गोवंश पहुंचाने पर करने का आश्वासन दिया। ऐसे में करीब 65 हजार रुपये गोवंश मालिक के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। आरोप है कि चार दिन बाद भी गाय उन्हें नहीं मिले हैं और अब मालिक का फोन भी बंद है। पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें