फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान से आने वाले दो लोगों की पिलाई गई पोलियो ड्राप

विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान से आने वाले दो लोगों की पिलाई गई पोलियो ड्राप
विज्ञापन

बुलंदशहर। अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जिले में आने वाले लोगों को अब पोलियो ड्राप लेनी होगी। सभी उम्र के लोगों को पड़ोसी देशों से जनपद आने पर ड्राप दी जाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से पोलियो को लेकर अलर्ट जारी किए पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं, हाल ही में अफगानिस्तान से दो व्यक्तियों का जनपद आगमन होने पर पोलियो ड्राप दी गई।
अफगानिस्तान में तालिबान राज होने पर वहां से लोग देश को छोड़कर आने लगे हैं। जनपद निवासी दो युवक भी अफगानिस्तान में नौकरी करते थे, जो वहां से पिछले सप्ताह ही वापस आए हैं। पहासू क्षेत्र के गांव गंगागढ़ निवासी 42 वर्षीय युवक मुकेश और स्याना क्षेत्र के गांव घुघंरावली निवासी युवक योगेश का पिछले 10 दिन में अफगानिस्तान से भारत लौटना हुआ। दोनों युवकों के जनपद आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टैकिंग कर दोनों युवकों को पोलियो ड्राप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ/नोडल अधिकारी = भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अभी भी पोलियो केस सामने आ रहे हैं। इसको लेकर शासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई। दोनों देशों से आने वालों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। हाल ही में अफगानिस्तान से आए जिले के दोनों युवकों को पोलियो ड्राप दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें